Hapur News : हापुड़ में एटीएस का एक्शन, मस्जिद के समीप से दो युवक पूछताछ के लिए गए हिरासत में लिए

Hapur News : जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में शुक्रवार सुबह एटीएस की कार्रवाई से सनसनी फैल गई। एटीएस की टीम ने कुरैशीयान मस्जिद के निकट से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवक बाइक से मस्जिद की तरफ आए थे।

गांव वालों के अनुसार सुबह लगभग 6 बजे दो युवक काले रंग की हीरो होंडा सीबीजेड मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुरैशीयान मस्जिद पहुंचे। एक युवक मस्जिद की ओर बढ़ गया जबकि दूसरा बाइक खड़ी कर उसे लॉक करने लगा। इसके करीब पांच मिनट बाद एटीएस की टीम वहां पहुंची और दोनों को साथ ले गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों की उम्र करीब 25 साल के आसपास है। दोनों ने दाढ़ी बढ़ा रखी थी और सिर पर टोपी पहनी हुई थी। मौके पर खड़ी बाइक का नंबर यूपी 15 ए 71452 बताया जा रहा है।

अभी तक एटीएस ने हिरासत में लिए गए युवकों की शिनाख्त, उनके खिलाफ आरोप और हिरासत में लेने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस या एटीएस के आधिकारिक बयान के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img