राज्यउत्तर प्रदेश

Greater Noida: अवैध कब्जाधारियों पर प्राधिकरण ने FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए

Greater Noida: अवैध कब्जाधारियों पर प्राधिकरण ने FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के खेड़ा चौगानपुर में प्राधिकरण की अधिगृहीत और अधिसूचित जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस मामले में प्रदीप भाटी, कुलदीप भाटी और संजीव भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस उपायुक्त को लिखित शिकायत दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्राधिकरण ने कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सेक्टर केपी-5, भूखंड संख्या 33ए, ग्राम खेड़ा चौगानपुर, खसरा नंबर 126 का है। यह जमीन प्राधिकरण की अर्जित और कब्जा प्राप्त संपत्ति है, जिसका मुआवजा किसान की ओर से लिया जा चुका है और इसे PIVOTEL INFRASTRUCTURE PRIVATE LIMITED को आवंटित किया गया है।

भू मालिक सुनील कुमार ने बताया कि जमीन की फेंसिंग शुरू करने पर अवैध कब्जाधारियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें काम से रोक दिया। कब्जाधारियों ने किसान यूनियन का नाम लेकर प्रदर्शन किया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही सामान फेंककर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।

प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने इस संबंध में थानाध्यक्ष इकोटेक-3 और पुलिस उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players