Northern Railway: त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने चलाई 4718 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स

Northern Railway: त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने चलाई 4718 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स

रिपोर्ट: रवि डालमिया

त्योहारों के सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी पहल की है। रेलवे ने बिहार के छह प्रमुख रूटों पर सबसे ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। दीपावली और छठ के चलते बड़ी संख्या में लोग घर लौटते हैं, साथ ही इस बार बिहार में चुनाव भी हैं, जिससे लोग वोट डालने के लिए अपने प्रदेश वापस लौटेंगे। इसी कारण विशेष ट्रेनों को चलाने की पहल की गई है ताकि त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्री सुविधाजनक यात्रा कर सकें।

उत्तर रेलवे ने दीपावली व छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए 19 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 4718 ट्रिप्स संचालित करने की योजना बनाई है, जिससे 2.70 लाख अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इनमें से 1.76 लाख सीटें जनरल श्रेणी की हैं। दिल्ली से 349 ट्रिप्स संचालित होंगी। बढ़ती भीड़ को देखते हुए 15 से 28 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 19 सितंबर से 30 नवंबर तक 4718 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाई जाएंगी, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 3836 थी। इसके अतिरिक्त 23 नई नियमित ट्रेनें पिछले वर्ष छठ से अब तक शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच इन स्पेशल ट्रिप्स से 2,70,532 अतिरिक्त सीटें बन रही हैं, जिनमें 1,76,400 सीटें जनरल श्रेणी की हैं। पिछले साल यह संख्या क्रमशः 2,48,008 और 1,12,500 थी।

15 से 27 अक्टूबर के बीच केवल उत्तर रेलवे से 507 ट्रिप्स शुरू होंगी, जिनमें दिल्ली मंडल से 349, अंबाला से 34, फिरोजपुर से 19, मुरादाबाद से 18, जम्मू से 22 और लखनऊ मंडल से 65 ट्रिप्स शामिल हैं। यात्रियों की मांग पर रीयल-टाइम में अनिर्धारित ट्रेनें भी चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार, सराय काले खां और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 15 से 28 अक्टूबर तक बंद कर दी गई है। रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ के जवान यात्रियों को ट्रेन में बैठने में मदद करेंगे। नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर प्रतिबंध के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। पार्सल ऑफिस अस्थायी रूप से बंद किया गया है। नई दिल्ली से चलने वाली कुछ ट्रेनों को आनंद विहार शिफ्ट किया गया है और प्लेटफार्म में बदलाव किया गया है ताकि भीड़ एक जगह न जुटे।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए करीब 2100 आरपीएफ और आरपीएसएफ कर्मी तैनात किए गए हैं। स्टेशन और ट्रेनों में एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और सहयोगी एजेंसियों के साथ समन्वय बैठकों का आयोजन किया गया है। रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी यात्रियों को फोटो पर ब्रिज और सीढ़ियों पर नहीं बैठने देंगे जिससे आवाजाही सुगम रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img