Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Noida Temple Theft: नोएडा में मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर गैंग बेनकाब, दो गिरफ्तार

Noida Temple Theft: नोएडा में मंदिरों में चोरी करने वाला शातिर गैंग बेनकाब, दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने 27 अक्टूबर 2025 को स्थानीय खुफिया इनपुट और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों — राजू सिंह उर्फ सोनू और सदाशिव — को सेक्टर-11 स्थित वीडियोकोन चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 3.5 किलो चांदी की सिल्ली, एक अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस पूछताछ में राजू सिंह ने बताया कि वह मंदिरों की पहले रैकी करता था और बाद में शिवलिंग या मूर्तियों पर चढ़े चांदी के आभूषण चोरी कर लेता था।

उसने बताया कि करीब दस दिन पहले सेक्टर-12 स्थित एक मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी किए थे। चोरी से मिले पैसे से वह अपने खर्च पूरे करता था। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उसकी पत्नी के नाम पर है, जिसे उसने चोरी के पैसों से खरीदा था। पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी सदाशिव मुरादाबाद का रहने वाला है, जो पेशे से सोना-चांदी गलाने का काम करता है। उसने खुलासा किया कि राजू चोरी किया हुआ सामान उसे गलाने के लिए लाता था और वह अधिक मुनाफे के लिए चोरी की चांदी को सिल्ली बनाकर उसे वापस दे देता था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी राजू सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि और भी वारदातों का खुलासा किया जा सके। एडिशनल डीसीपी नोएडा जोन सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कार्रवाई नोएडा पुलिस की सतर्कता और अपराधियों पर मजबूत पकड़ का नतीजा है, जिससे शहर में मंदिर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें