Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Himachal Landslide: हिमाचल में आफत बनी बारिश, 36 घंटे में 6 मौतें, सैकड़ों सड़कें बंद

Himachal Landslide: हिमाचल में आफत बनी बारिश, 36 घंटे में 6 मौतें, सैकड़ों सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश का कहर टूट पड़ा है। बीते 36 घंटों के भीतर मूसलधार बारिश और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) ने पूरे राज्य में तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सैकड़ों सड़कों और मूलभूत सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है।

राज्य के विभिन्न इलाकों में लैंडस्लाइड और जलभराव के चलते 3 नेशनल हाईवे सहित कुल 398 सड़कें आवाजाही के लिए बंद हो चुकी हैं। सड़कों के बंद होने से गांव और कस्बों में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा 682 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो चुके हैं, जिससे हजारों घरों की बिजली सप्लाई बाधित हुई है। साथ ही, 151 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो गई हैं, जिससे ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में पानी की किल्लत गहरा गई है।

बारिश की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन को शिलाई, कोटखाई और थुनाग जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद करने पड़े। इससे पहले सोमवार को मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। मंगलवार को भी हालात ज्यादा नहीं बदले हैं और मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 जिलों—ऊना, हमीरपुर, सोलन और बिलासपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य आठ जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू है।

प्रदेशभर में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ों के खिसकने और नदियों में जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। कई जिलों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है और प्रशासन आपातकालीन सेवाओं को बहाल करने में जुटा है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और एनडीआरएफ, लोक निर्माण विभाग व अन्य एजेंसियों की मदद से सड़कें और आवश्यक सेवाएं बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें