Noida Mobile Theft: सलारपुर अंडरपास के पास मोबाइल लूट का गिरोह सक्रिय, 10 दिन में चार वारदातें

Noida Mobile Theft: सलारपुर अंडरपास के पास मोबाइल लूट का गिरोह सक्रिय, 10 दिन में चार वारदातें

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर सलारपुर अंडरपास के पास मोबाइल लूटने वाला गिरोह सक्रिय है। बदमाशों ने पिछले 10 दिनों में चार वारदातों को अंजाम दिया। मंगलवार शाम को बिहार निवासी युवक मुनचुन के साथ भी यह घटना हुई।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह जेपी ग्रुप में मजदूरी करता है और दनकौर से सामान लेकर कमरे की ओर जा रहा था। सलारपुर अंडरपास के पास बाइक सवार दो लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोश होने के बाद उनके मोबाइल और करीब पांच हजार रुपये चोरी हो गए।

इससे पहले सोमवार को बरेली निवासी रामकिशोर के साथ भी इसी तरह की वारदात हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले 10 दिनों में इसी तरह की चार वारदातें हो चुकी हैं। दनकौर कोतवाली पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर ली है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img