Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Pushp Pradarshani 2025: ग्रेटर नोएडा की पुष्प प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर की झलक, एक लाख फूलों से सजेगा सिटी पार्क

Pushp Pradarshani 2025: ग्रेटर नोएडा की पुष्प प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर की झलक, एक लाख फूलों से सजेगा सिटी पार्क

ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में 27 फरवरी से 1 मार्च तक भव्य पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां प्राधिकरण द्वारा तेज कर दी गई हैं। इस बार की पुष्प प्रदर्शनी खास होगी, क्योंकि इसमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के फूलों से बनी मंदिरों, पशु-पक्षियों और कलात्मक आकृतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम फ्लावर ‘कैलेंडुला’ रखी गई है। कैलेंडुला के करीब 20 हजार पौधों सहित एक लाख से अधिक फूल पूरे सिटी पार्क को रंग-बिरंगी छटा और खुशबू से भर देंगे। कैलेंडुला अपने पीले-नारंगी फूलों के साथ-साथ औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है, जिसका उपयोग त्वचा रोग, घाव भरने और सूजन कम करने में किया जाता है।

प्रदर्शनी की तैयारियों के तहत पिछले एक महीने से सिटी पार्क में विभिन्न मौसमी फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही पार्क के सामने स्थित 105 मीटर चौड़ी सड़क के सेंट्रल वर्ज और हरित पट्टी को भी विशेष रूप से संवारा जा रहा है। इस बार प्रदर्शनी में ड्रोन शो आयोजित करने की भी योजना है, जिसमें ड्रोन की मदद से आसमान में फूलों की आकृतियां बनाई जाएंगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जिन गोलचक्करों को विभिन्न संस्थाओं को गोद दिया है, उन्हें भी फूलों से सजाने के निर्देश दिए गए हैं। बागवानी विशेषज्ञों की देखरेख में पूरे शहर को पुष्पमय बनाने की तैयारी है। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक बुद्ध विलास ने बताया कि प्रदर्शनी में एक लाख से अधिक पौधे प्रदर्शित किए जाएंगे और तीनों दिन दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

पुष्प प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बनारस की कजरी, पंजाब का भांगड़ा, राजस्थान का घूमर सहित विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए नृत्य, संगीत, पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जहां छात्र अपनी प्रतिभा और नवाचार का प्रदर्शन कर सकेंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें