Delhi Crime: न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पार्क में लूटपाट के लिए हुई वारदात

Delhi Crime: न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, पार्क में लूटपाट के लिए हुई वारदात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में देर रात एक भयावह घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया, जब डीडीए पार्क के अंदर एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 17 वर्षीय ज़ैद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उसे घेरकर चाकुओं से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि 25 मार्च 2026 की तड़के सुबह न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां जग प्रवेश हॉस्पिटल के पास स्थित डीडीए पार्क में युवक का शव पड़ा मिला। जांच में मृतक की पहचान ज़ैद, उम्र 17 वर्ष, निवासी ब्रह्मपुरी पुलिया के पास, न्यू उस्मानपुर के रूप में हुई।

घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

मृतक की बहन ने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ दिन पहले कुछ लड़के उसके भाई को परेशान कर रहे थे और उससे ₹600 की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पैसे देने के बावजूद अब उन्हें संदेह है कि यही लोग इस हत्या में शामिल हो सकते हैं।

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।

अभी तक घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार निगरानी में है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img