Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Punjab : ‘आप’ पिछली सरकारों की तरह राजनीतिक संरक्षण नहीं, बल्कि सच्चाई और जवाबदेही के लिए खड़ी है- अमन अरोड़ा

Chandigarh News : जवाबदेह शासन और राजनीतिक संरक्षण की संस्कृति के बीच स्पष्ट अंतर रेखांकित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार ने लालजीत भुल्लर को तुरंत पद से हटाने और गिरफ्तार करने सहित गलत कार्यों के खिलाफ तेजी और दृढ़ता से कार्रवाई कर एक नया मानदंड स्थापित किया है।

‘आप’ पंजाब प्रधान ने कहा कि जहां ‘आप’ सरकार में अपने ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और सच्चाई को कायम रखने का साहस है, वहीं भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार एडीजीपी की दुखद आत्महत्या के मामले में आरोपियों को बचा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली दल की सरकारें परंपरागत रूप से बिना किसी जांच के क्लीन चिट दे देती थीं।

मीडिया के एक सवाल के जवाब में अमन अरोड़ा ने पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति ‘आप’ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर सरकार ने अपनी नीयत स्पष्ट कर दी है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की नीयत की स्पष्टता सभी देख सकते हैं। हमारी सरकार आरोपों पर तुरंत कार्रवाई करती है। लालजीत भुल्लर को तुरंत हटाया गया और गिरफ्तार किया गया। हम जवाबदेही के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके विपरीत, भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार एडीजीपी की दुखद आत्महत्या के आरोपियों को संरक्षण दे रही है।

पिछली सरकारों से तीखा अंतर बताते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘आप’ सरकार सत्ता में बैठे लोगों को बचाने की पुरानी परंपरा का पालन नहीं करती, बल्कि सच्चाई और जवाबदेही को सर्वोपरि रखती है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस और अकाली दल के शासन को देखें तो उनके नेताओं पर गंभीर आरोप लगते थे, लेकिन बिना किसी जांच के उन्हें तुरंत क्लीन चिट मिल जाती थी। ‘आप’ सरकार अलग है—हममें सच्चाई बोलने, गलती स्वीकार करने का साहस है और हम अपने लोगों को भी नहीं बचाते।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें