गर्भवती महिला को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में एक गर्भवती महिला और उसके मायके वालों के साथ जमकर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से हमला कर गर्भवती महिला को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसके अलावा मायके के तीन और लोगों के साथ भी मारपीटी की गई। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ जिले के कमरुद्दीन नगर निवासी सतपाल का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब 3 साल पहले धनौरी कला गांव निवासी एक युवक से की थी। उसका कहना है कि दहेज के लिए उसके ससुराल वाले उसकी 8 माह की गर्भवती बेटी के साथ आए दिन मारपीट करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की। सूचना के आधार पर वह अपनी बड़ी बेटी को लेकर शनिवार को धनौरी कला गांव पहुंचा। जहां उसकी बेटी के पति और अन्य ससुराल वालों ने सतपाल और उसकी दो बेटियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों लोग हमले में घायल हो गए। बाद में तीनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित पक्ष लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनकी तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img