राज्यउत्तर प्रदेश

Faridabad: इस बार मानसून में नहीं डूबेगा फरीदाबाद, निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडगटा का दावा

Faridabad: इस बार मानसून में नहीं डूबेगा फरीदाबाद, निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडगटा का दावा

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर धीरेंद्र खडगटा ने मानसून से पहले शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त कराने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने मंगलवार को फरीदाबाद शहर के विभिन्न इलाकों में नालों और डिस्पोजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ मिलकर जलनिकासी को लेकर ठोस रणनीति तैयार की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड, HSVP, FMDA और नगर निगम के सभी ज्वाइंट कमिश्नर भी मौजूद थे। कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शहर में जलभराव की समस्या का मूल कारण नालों पर अतिक्रमण और उनकी सफाई में लापरवाही है। अब इन दोनों ही समस्याओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र खडगटा ने बताया कि मानसून से पहले ही नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने और डिस्पोजल की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। निगम की टीमें हर क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करेंगी और सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार मानसून में फरीदाबाद शहर जलमग्न नहीं होगा, क्योंकि समय रहते जलनिकासी की पूरी व्यवस्था मजबूत की जाएगी। इसके लिए ग्राउंड पर निरीक्षण के साथ-साथ तकनीकी रणनीति भी तैयार की जा रही है, ताकि फरीदाबाद वासियों को राहत मिल सके।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players