गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धा सुमन  किए अर्पित

गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु रविदास जी के 648वें प्रकाश पर्व पर श्रद्धा सुमन  किए अर्पित

प्रीति कंबोज
चंडीगढ़, 12 फरवरी :

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने  संत श्री गुरु रविदास जी महाराज के 648वे प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा  सेक्टर 30 ए, चंडीगढ़ नतमस्तक होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन समानता, भक्ति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने जात-पात और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष किया और समाज को प्रेम, एकता और सेवा का मार्ग दिखाया।

राज्यपाल ने कहा, “श्री गुरु रविदास जी केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक, कवि और आध्यात्मिक गुरु भी थे। उन्होंने अपने उपदेशों से भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी और समाज में जातिवाद और छुआछूत के विरुद्ध चेतना जगाई। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना 15वीं शताब्दी में था।”

उन्होंने कहा की  गुरु रविदास जी ने अपने दोहों और शिक्षाओं से लोगों को जागरूक किया और बताया कि ईश्वर की भक्ति और मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।”

माननीय राज्यपाल ने श्री गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध दोहे का उल्लेख करते हुए कहा –
“जात-पात पूछे नहीं कोई, हरि को भजे सो हरि का होई।”
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का यह संदेश हमें सिखाता है कि ईश्वर की भक्ति में जाति और वर्ग का कोई भेद नहीं है। उन्होंने जाति और सामाजिक विभाजन से ऊपर उठकर भक्ति और मानवता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया, जो आज के समाज में भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

माननीय राज्यपाल ने कहा कि “गुरु रविदास जी ने हमें सिखाया कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब उसमें समानता और भाईचारे की भावना हो। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें प्रेरित करती हैं कि हम एक समरस और समतावादी समाज का निर्माण करें, जहाँ कोई भेदभाव न हो।”

उन्होंने कहा कि “देश में लागू की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं सभी वर्गों के लिए समान रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र आज 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ने का प्रतीक बन चुका है। यह संदेश हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने और समाज में समरसता, समानता एवं विकास की नई दिशाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।”

इस अवसर पर डिप्टी मेयर श्रीमती तरुण मेहता , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरुण सूद, सभा के प्रधान श्री ओ.पी. चोपड़ाने भी उपस्थित रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img