Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रेड शो में दिखेंगे ऑडी और मर्सिडीज के नए मॉडल

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ट्रेड शो में दिखेंगे ऑडी और मर्सिडीज के नए मॉडल
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार परिवहन विभाग को वाहनों के डिस्प्ले के लिए 2,000 वर्ग मीटर जगह मिली है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार परिवहन विभाग को वाहनों के डिस्प्ले के लिए 2,000 वर्ग मीटर जगह मिली है। इसमें ई-वाहनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। ऑडी और मर्सिडीज के नए लग्जरी वाहन भी नजर आएंगे।

विभाग का कहना है कि इस बार पहले से ज्यादा कंपनियों को शामिल किया गया है। पिछले साल करीब 20 कंपनियों ने भाग लिया था लेकिन इस साल कई बड़े ब्रांड्स पर भी फोकस किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन सियाराम वर्मा ने बताया कि बीते वर्ष लोगों ने शो में काफी उत्साह दिखाया था। उसी अनुभव को देखते हुए इस बार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

सुविधाओं की जानकारी भी देगा विभाग

परिवहन विभाग अपनी सुविधाओं की प्रदर्शनी भी लगाएगा। रोड सेफ्टी, ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर और डिजिटल सेवाओं की जानकारी देगा। विभाग का कहना है कि वह लगातार आम लोगों को बेहतर और आसान सुविधाएं देने पर काम कर रहा है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें