Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे शातिर मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो चोरी की गई बाइकों को इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर बेचते थे। ईकोटेक प्रथम थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि ये आरोपी दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे और उन्हें 10 से 12 हजार रुपये में बेच देते थे। खास बात यह है कि ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर चोरी की बाइकों को बेचने के लिए स्टोरी पोस्ट करते थे, जिससे कोई शक न हो और जल्दी ग्राहक मिल जाए।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया का आपराधिक गतिविधियों में इस प्रकार का उपयोग गंभीर चिंता का विषय है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से सस्ते दामों पर वाहन खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच कर लें। इस कार्रवाई से न सिर्फ मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगेगी बल्कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी पुलिस की सतर्कता का संदेश जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img