Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : भाकियू कार्यकर्ताओं के कारण ट्रेनों में हंगामा, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Hapur News : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय शिविर में भाग लेने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं के कारण गुरुवार रात नौचंदी एक्सप्रेस और संगम एक्सप्रेस में अव्यवस्था फैल गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसी कोच समेत अन्य आरक्षित डिब्बों में जबरन प्रवेश कर सीटों पर कब्जा कर लिया, जिससे यात्रियों और किसानों के बीच जमकर कहासुनी हुई। ट्रेनों में हंगामे की स्थिति के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा प्रयागराज में 16 से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से किसान और कार्यकर्ता बस और रेल मार्ग से प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार रात मेरठ से सूबेदारगंज जाने वाली संगम एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता सवार हो गए। बताया गया कि कार्यकर्ताओं ने एसी कोच समेत अन्य आरक्षित डिब्बों में प्रवेश कर सीटों पर कब्जा कर लिया और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

इसी तरह सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस में भी हालात बिगड़े नजर आए। आरक्षित और एसी कोचों में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को उनकी आरक्षित सीटें नहीं मिल सकीं। कोचों में धूम्रपान किए जाने से महिला यात्रियों और बच्चों को विशेष रूप से असुविधा हुई। इस दौरान यात्रियों और भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

नौचंदी एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री और यूपी पुलिस को ट्वीट कर दी। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीमों ने स्थिति को नियंत्रित करने और यात्रियों को राहत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के कारण स्थिति पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें