Delhi: छह महीने बाद खुली कृष्णा नगर की मल्टीलेवल पार्किंग, बाजार और स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत

Delhi: छह महीने बाद खुली कृष्णा नगर की मल्टीलेवल पार्किंग, बाजार और स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला स्थित कृष्णा नगर इलाके की बहुमंजिला मल्टीलेवल पार्किंग छह महीने के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार को फिर से आम लोगों के लिए खोल दी गई है। दिल्ली नगर निगम के नए टेंडर के तहत नए ठेकेदार ने इस पार्किंग का संचालन शुरू कर दिया है। यह पार्किंग कृष्णा नगर बाजार के पास स्थित है और इसमें एक समय में करीब 250 कारें पार्क की जा सकती हैं। इसके दोबारा चालू होने से बाजार आने वाले लोगों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी बड़ी राहत मिली है।

स्थानीय निगम पार्षद और शाहदरा जोन के चेयरमैन संदीप कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से यह पार्किंग पिछले छह महीनों से बंद थी। फायर फाइटिंग सिस्टम में आई गड़बड़ी और नए टेंडर की प्रक्रिया अधूरी होने के कारण पार्किंग बंद रखी गई थी। अब फायर फाइटिंग सिस्टम को पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है और फायर विभाग से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद नया टेंडर भी सफलतापूर्वक अलॉट कर दिया गया है।

गुरुवार से यह पार्किंग पूरी तरह से संचालित हो रही है। संदीप कपूर ने क्षेत्रवासियों और बाजार आने वाले लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर वाहन खड़ा न करें और ट्रैफिक बाधित न करें, बल्कि मल्टीलेवल पार्किंग में ही निर्धारित सरकारी दरों पर अपनी गाड़ियां पार्क करें। इसके साथ ही मासिक पास की सुविधा भी उपलब्ध है।

मल्टीलेवल पार्किंग के पुनः शुरू होने से बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों दोनों ने राहत की सांस ली है। दुकानदारों का कहना है कि कृष्णा नगर बाजार में हर दिन हजारों की संख्या में खरीदार आते हैं और लंबे समय से पार्किंग बंद होने की वजह से भारी परेशानी हो रही थी। ग्राहक अपनी गाड़ियां इधर-उधर सड़क किनारे खड़ी कर देते थे, जिससे जाम की स्थिति बनती थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी और बाजार में खरीददारी करने वालों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img