Bulandshahr: बुलंदशहर में 15.72 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

Bulandshahr: बुलंदशहर में 15.72 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र में आज सुबह नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 15.72 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया। वारदात नगला सारंगपुर और भैयापुर गांव के बीच हुई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारियों की कार रोककर हथियार के बल पर लूटपाट की।

जानकारी के मुताबिक, पशु व्यापारी नदीम और फराहीम अल्टो कार से सम्भल में लगने वाली पशु पैंठ में जा रहे थे। कस्बा पहासू से निकलते ही बदमाशों ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। दिनदहाड़े हुई इस लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img