Faridabad Crime: फरीदाबाद के पल्ला में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, अंतिम संस्कार से ठीक पहले पहुंच गई पुलिस

Faridabad Crime: फरीदाबाद के पल्ला में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, अंतिम संस्कार से ठीक पहले पहुंच गई पुलिस

रिपोर्ट: संदीप चौहान

दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले के थाना पल्ला क्षेत्र में एक बार फिर दहेज की बलि चढ़ी एक विवाहिता की मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय प्रीति शर्मा के रूप में हुई है, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रीति को प्रताड़ित किया और अब उसकी हत्या कर चुपचाप अंतिम संस्कार करने की कोशिश की गई।

प्रीति के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे इस घटना से अनजान थे, तब ससुराल पक्ष उसकी अर्थी सजाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। लेकिन पड़ोसियों से मिली सूचना के आधार पर मृतका के मायके पक्ष ने उत्तर प्रदेश में डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी, जिसके बाद यह सूचना फरीदाबाद पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और पोस्टमार्टम कराया।

मृतका के पिता सुशील शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 30 जनवरी 2020 को फरीदाबाद के दीपक शर्मा के साथ की थी। उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया, लेकिन शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। ससुराल वाले गाड़ी, वॉशिंग मशीन, टीवी, फ्रिज और ₹1 लाख नकद की मांग कर रहे थे।

सुशील का आरोप है कि दीपक शर्मा ने कभी प्रीति को पत्नी का दर्जा नहीं दिया और यहां तक कहता था कि वह उसकी पत्नी नहीं, बल्कि रखैल है। बावजूद इसके प्रीति ने दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया। परिजनों के अनुसार, 20 जून को प्रीति मायके आई थी और कुछ दिन वहीं रही थी, लेकिन 25 जून को उसका पति उसे फिर से फरीदाबाद ले गया। मात्र 15 दिनों बाद ही उसकी मौत की खबर आई, वह भी ससुराल वालों ने नहीं, बल्कि पड़ोसियों ने दी।

प्रीति की मां का भी कहना है कि उनकी बेटी बिल्कुल स्वस्थ थी और मौत के पीछे निश्चित रूप से घरेलू हिंसा और दहेज की मांग है। उन्होंने आशंका जताई है कि प्रीति की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस ने फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पल्ला पुलिस का कहना है कि वह मृतका के ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा 304B (दहेज हत्या) समेत अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img