Delhi Crime: द‍िल्‍ली पुल‍िस ने वांटेड भगोड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट को लखनऊ से क‍िया ग‍िरफ्तार

Delhi Crime: द‍िल्‍ली पुल‍िस ने वांटेड भगोड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट को लखनऊ से क‍िया ग‍िरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

द‍िल्‍ली पुल‍िस के शाहदरा ज‍िले ने कोर्ट से फरार घोष‍ित अपराध‍ियों की धरपकड़ करने की कार्रवाई को और तेज कर द‍िया है. ज‍िला अंतर्गत आने वाले सभी पुल‍िस स्‍टेशनों में इसको लेकर डेड‍िके‍ट‍िड टीमों का गठन क‍िया गया है, जोक‍ि इन भगोड़े अपराध‍ियों को ग‍िरफ्तार करने में जुटी हैं. ताजा मामला व‍िवेक व‍िहार पुल‍िस थाना अंतर्गत इलाके का सामने आया है ज‍िसकी टीम ने एक भगोड़े अपराधी को उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ से ग‍िरफ्तार क‍िया है. आरोपी की पहचान अनूप, बगीची रघुनाथ, सदर बाजार के रूप में की गइ जोक‍ि पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है.

शाहदरा. डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताब‍िक, “आरोपी अनूप के खिलाफ द‍िसंबर, 2023 में एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत मामला दर्ज क‍िया गया था ज‍िसमें उसको कड़ कड़डूमा कोर्ट की ओर से फरार घोष‍ित क‍िया गया. इसके बाद से आरोपी की तलाश की जा रही थी. व‍िवेव व‍िहार थाने के हेड कांस्‍टेबल अम‍ित और अम‍ित मल‍िक की टीम गठ‍ित की गई. टीम को गोपनीय सूचना म‍िली ज‍िस पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई और फरार घोषित व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली. आरोपी को भारती पुरम कॉलोनी, तिवारी गंज (लखनऊ, यूपी) से गिरफ्तार क‍िया गया है. उसको आज संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा.

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img