Delhi Murder: दिल्ली के कल्याणपुरी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भारी हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder: दिल्ली के कल्याणपुरी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, भारी हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में 26 साल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. मर्डर से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है . हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. मृतक की पहचान 26 वर्षीय रोहित के तौर पर हुई है. रोहित कल्याणपुरी के 18 ब्लॉक का रहने वाला था.

डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया रविवार देर रात रोहित नाम को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराई जाने की सूचना मिली, युवक के जांघ पर चाकू से वार किया गया था. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. पूछताछ में पता चला कि घायल को उसके भाई शिवम ने एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था. मरीज की गंभीर थी, वह ब्यान देने की हालत में नहीं था , इसलिए उसे प्रारंभिक उपचार के बाद जीटीबी अस्पताल में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया

क्राइम टीम को बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया

घायल के भाई से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि अमित उर्फ ​​पोली नामक व्यक्ति ने किसी पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई की जांघ पर चाकू से वार किया। घायल के भाई के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल हथियार यानी बटन चालित चाकू बरामद किया गया। डीसीपी ने बताया कि सोमवार को इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई है. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस का कहना है की आपसी रंजिश की वजह से रोहित की हत्या की गई, जबकि मृतक के भाई का आरोप है की की पैसे छीनने का विरोध करने पर उसके भाई की हत्या की गई है. इस हत्या को लेकर स्थानीय विधायक कुलदीप कुमार ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा की दिल्ली के कानून व्यवस्था चौपट हो गई है, पुलिस में अपराधियों का खौफ खत्म हो गया है. खुलेआम नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है ,जो इस तरीके की आपराधिक वारदातों की वजह बन रहा है.

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img