विद्युत उपकेंद्रों का दौरा कर समीक्षा की

अमर सैनी

नोएडा। विद्युत निगम के कार्यों व उपकेंद्रों का निरीक्षण करने के लिए मेरठ मुख्यालय से निदेशक वाणिज्य संजय जैन आए। उन्होंने सेक्टर-21ए स्थित डिवीजन प्रथम में स्मार्ट मीटर समेत अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-64, सेक्टर-63 व बहलोलपुर विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया।

विद्युत निगम की ओर से मेरठ से आए इंजीनियर व अधिकारी जिले के विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता भी जांच रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन रविवार को विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने देखा कि विद्युत ढांचे को बेहतर बनाने के लिए किस गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग किया गया है। संजय जैन ने विद्युत भंडारण केंद्र के दौरे के दौरान समीक्षा की कि वहां कितने उपकरण हैं और कितने गायब हैं। उपकरणों की कमी से विद्युत उपकरणों पर किस तरह असर पड़ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इसके साथ ही विद्युत निगम के ठेकेदारों द्वारा विद्युत ढांचे को बेहतर बनाने के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन सोसायटियों का भी दौरा किया गया। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बिजली उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। सोमवार को भी मेरठ से आए इंजीनियर जिले के बिजली उपकेंद्रों का दौरा करेंगे। फिर तीन दिवसीय दौरे की रिपोर्ट तैयार कर लखनऊ मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img