Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

करवा चौथ की खरीदारी से बाजारों में रौनक

करवा चौथ की खरीदारी से बाजारों में रौनक
नवरात्रि और दशहरा के बाद अब करवा चौथ के लिए बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है

अमर सैनी
नोएडा। नवरात्रि और दशहरा के बाद अब करवा चौथ के लिए बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। 20 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार है। ऐसे में चूड़ियों, आभूषणों और साड़ियों की दुकानों में खूब चहल-पहल रही। दुकानदार भी विशेष छूट, ऑफर और उपहारों के जरिए ग्राहकों को लुभाने में जुटे हैं।

मंगलवार को करवा और पूजा सामग्री की दुकानें सजी नजर आईं। सेक्टर-27 अट्टा मार्केट और इंदिरा मार्केट में सुबह से ही खरीदारी के लिए भीड़ रही। दोपहर बाद बाजारों की मुख्य सड़क पर जाम लग गया। सोलह श्रृंगार की वस्तुओं के अलावा सरघी और पूजा सामग्री की खरीदारी की गई। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण और पूजा सामग्री की दुकानों पर देखने को मिली। करवा का पूरा सेट 300 रुपये से शुरू है। बाजार में विशेष थाली आई है, जिसमें पूजा का सारा सामान उपलब्ध है। आर्टिफिशियल आभूषणों की दुकानें भी नए डिजाइनों से सजी रहीं। वहीं ब्यूटी पार्लर संचालकों ने भी करवा चौथ की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पूजा की किताब 10 रुपए में उपलब्ध
अट्टा मार्केट के दुकानदार विवेक ने बताया कि इस बार करवा का पूरा सेट उपलब्ध है। इस साल करवा 40 से 50 रुपए, स्टील का करवा 100 से 400, छलनी 50 से 100, करवा पूजा की किताब 10 रुपए में उपलब्ध है। करवा पूजा का पूरा सेट 300 से 600 रुपए में उपलब्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *