दिल्ली

Delhi Crime: दिल्ली के संजय वन में 18 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या, दोस्त अर्शकृत सिंह गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के संजय वन में 18 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या, दोस्त अर्शकृत सिंह गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिणी दिल्ली के संजय वन इलाके में 18 साल की एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में लड़की के दोस्त अर्शकृत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पूरा मामला 1 जून को सामने आया, जब जहांगीरपुरी इलाके की रहने वाली एक महिला ने महरौली थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी सुबह स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की क्लास के लिए निकली थी। दोपहर में उसने फोन पर बताया कि वह थोड़ी देर में घर लौटेगी, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। जब बेटी देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और वे उसकी तलाश में जुट गए।

इसी बीच लड़की की मां को अर्शकृत नामक युवक के पिता का फोन आया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे पर किसी ने चाकू से हमला किया है और वह पीतमपुरा के एक अस्पताल में भर्ती है। यह सुनकर लड़की के माता-पिता को संदेह हुआ और वे तुरंत संजय वन पहुंचे, जहां उन्हें शक था कि उनकी बेटी हो सकती है। हालांकि उस समय तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि अर्शकृत पहले भी उनकी बेटी से झगड़ चुका था और उन्हें शक है कि उसी ने उसे बहला-फुसलाकर अगवा किया है। महिला की शिकायत के आधार पर महरौली पुलिस ने 2 जून को एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और अर्शकृत को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला था।

अर्शकृत ने बताया कि उसने लड़की को मिलने के बहाने संजय वन बुलाया और फिर जंगल के अंदर एक सुनसान जगह पर ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की भी कोशिश की। हमले के दौरान आरोपी खुद भी हल्के रूप से घायल हो गया था, जिसके चलते वह इलाज के लिए अस्पताल गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने संजय वन से लड़की का जला हुआ शव बरामद किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्शकृत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 18 साल है। वह रानी बाग इलाके का निवासी है और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके पिता इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का काम करते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच पहले से जान-पहचान थी और किसी निजी विवाद के चलते यह हत्या की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

>>>>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players