उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, जिले में आज होगी मॉक ड्रिल, जिला प्रशासन ने जनता से की ये अपील

Hapur News : जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार की शाम 7 बजे से 7.50 बजे तक जिले में ब्लैकआउट और एयर रेड मॉकड्रिल का आयोजन करने की घोषणा की है। यह अभ्यास नागरिकों को हवाई हमले और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने और त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इस समय होगा मॉक ड्रिल

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस मॉकड्रिल को गंभीरता से लें और पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। हापुड़ तहसील में यह अभ्यास 7 से 7.20 बजे, गढ़मुक्तेश्वर तहसील में 7.15 से 7.35 बजे और धौलाना तहसील में 7.30 से 7.50 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान सभी नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों, और इनवर्टर आदि की लाइट बंद रखने का आग्रह किया गया है ताकि बाहर प्रकाश दिखाई न दे।

ये है सायरन के संकेत

1. हवाई हमले का रेड सिग्नल: 2 मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में सायरन।

2. खतरा टलने की सूचना, 2 मिनट तक एकसमान आवाज में सायरन।

ब्लैकआउट और मॉकड्रिल के दौरान ये करें

1. एयर रेड सायरन सुनाई देने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान या बंकर में शरण लें।

2. अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

3. मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुनें।

4. घर में बिना खिड़की वाला मजबूत कमरा तैयार रखें।

5. जरूरी सामान जैसे तीन दिन का पीने का पानी, सूखा भोजन (बिस्किट, ड्राई फूड), प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरी, और महत्वपूर्ण दस्तावेज (आईडी, मेडिकल रिपोर्ट) सुरक्षित रखें।

6. खिड़कियों पर मोटे पर्दे या काला कागज लगाएं, शीशे से दूर रहें, और जमीन पर लेट जाएं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img