Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: लक्ष्मी नगर में जिम मालिक पर जानलेवा हमला, पैसे के लेनदेन में चार से पांच बदमाशों ने किया हमला

Delhi crime news, Laxmi Nagar attack, gym owner assaulted

Delhi Crime: लक्ष्मी नगर में जिम मालिक पर जानलेवा हमला, पैसे के लेनदेन में चार से पांच बदमाशों ने किया हमला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक जिम मालिक पर आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन को लेकर चार से पांच बदमाशों ने जिम के अंदर घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना 16 दिसंबर की रात करीब दस बजे की बताई जा रही है, जब लक्ष्मी नगर स्थित विजन फिटनेस क्लब में जिम मालिक पुनीत गुप्ता अपने साथियों के साथ काम कर रहे थे। तभी अचानक चार से पांच बदमाश जिम के अंदर दाखिल हुए, जिनके हाथों में लोहे की रॉड, लाठी-डंडे, चाकू और एक बंदूक भी बताई जा रही है। आरोपियों ने बिना किसी चेतावनी के पुनीत गुप्ता पर हमला कर दिया और लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुनीत को इतनी बुरी तरह पीटा कि वह मौके पर ही अधमरे हो गए। इसी दौरान एक आरोपी ने पुनीत की कमर में चाकू घोंप दिया और इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जिम में मौजूद अन्य लोगों में इस हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायल पुनीत गुप्ता को गंभीर हालत में पटपटगंज स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पैसों के लेनदेन और आपसी रंजिश के चलते किया गया है।

थाना लक्ष्मी नगर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें