Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी में औद्योगिक विकास की समीक्षा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: यूपी में औद्योगिक विकास की समीक्षा
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण तेज करने और खाली भूखंड जब्त करने के निर्देश

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा में महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यीडा और यूपीसीडा सहित सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।प्रमुख सचिव ने फैक्ट्री एक्ट के तहत कंपनियों के पंजीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्राधिकरणों को श्रम एवं कारखाना विभाग के साथ मिलकर शिविर लगाने के निर्देश दिए। इससे उद्यमियों को पंजीकरण में आसानी होगी।

बैठक में एक अन्य अहम निर्णय लिया गया। प्रमुख सचिव ने कहा कि जो आवंटी औद्योगिक भूखंडों पर निर्माण शुरू नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। ऐसे भूखंडों का आवंटन रद्द कर उन्हें दूसरे उद्यमियों को दिया जाए। इससे निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, विभिन्न एसीईओ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अन्य प्राधिकरणों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें