Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, करोड़ों का फर्जी प्रीमियम मोबाइल रैकेट पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime – Fake Premium Mobile Racket Busted

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, करोड़ों का फर्जी प्रीमियम मोबाइल रैकेट पकड़ा, चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

महंगे मोबाइल फोन के शौकीनों के लिए यह खबर चेतावनी देने वाली है क्योंकि अगर आपके हाथ में किसी नामी कंपनी का स्मार्टफोन है तो वह नकली भी हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के करोल बाग इलाके से एक बड़े फर्जी प्रीमियम मोबाइल रैकेट का पर्दाफाश किया है, जहां नकली सैमसंग मोबाइल फोन तैयार कर ग्राहकों को ठगा जा रहा था। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि करोल बाग के बीडनपुरा इलाके में एक दुकान के अंदर नकली प्रीमियम सैमसंग फोन बनाए और बेचे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर 13 दिसंबर 2025 की रात पुलिस ने छापेमारी की और मौके से चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुख्य सरगना हकीम उर्फ मेहताब अहमद अंसारी, रवि आहूजा और राहुल के रूप में हुई है।

छापे के दौरान पुलिस ने 512 नकली सैमसंग अल्ट्रा, फोल्ड और फ्लिप मॉडल मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा 124 मदरबोर्ड, 138 बैटरी, 459 नकली “Made in Vietnam” IMEI स्टिकर, बड़ी मात्रा में मोबाइल स्पेयर पार्ट्स और असेंबलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए। जांच में सामने आया है कि आरोपी चीन से मोबाइल के विभिन्न स्पेयर पार्ट्स जैसे मदरबोर्ड, कैमरा, स्पीकर, बैक ग्लास और फ्रेम मंगवाते थे और फिर उन पर नकली IMEI स्टिकर लगाकर फोन को बिल्कुल असली जैसा तैयार करते थे।

इन नकली प्रीमियम फोन को बाजार में 35 से 40 हजार रुपये में असली सैमसंग मोबाइल बताकर बेचा जाता था, जिससे आम ग्राहक आसानी से धोखा खा जाते थे। डीसीपी के मुताबिक पुलिस ने ऐसे नेटवर्क को तोड़ा है जो बड़े पैमाने पर लोगों को ठग रहा था और अब इस रैकेट की सप्लाई चेन तथा खरीदारों की पहचान की जा रही है। मोबाइल फोन आज हर व्यक्ति की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन इसी जरूरत का फायदा उठाकर ठग लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे हमेशा अधिकृत डीलर या कंपनी के स्टोर से ही मोबाइल खरीदें, खरीदारी के समय बिल और वारंटी कार्ड जरूर लें और किसी भी संदिग्ध सौदे से बचें। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से भले ही एक बड़े फर्जी मोबाइल रैकेट का खुलासा हुआ हो, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ऐसे गिरोह सिर्फ राजधानी तक सीमित नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी सक्रिय हो सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें