Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Illegal Construction: नोएडा में अवैध कब्जा और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 18 लोगों पर केस दर्ज

Noida Illegal Construction: नोएडा में अवैध कब्जा और निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 18 लोगों पर केस दर्ज

नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण की अधिगृहीत भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। प्राधिकरण के भूलेख विभाग में तैनात लेखपाल प्रमोद रावत की शिकायत पर 16 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोप है कि शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में खसरा संख्या 14 से 20 तक की जमीन, जिसे प्राधिकरण पहले ही अपने नाम अधिगृहीत कर चुका है, उस पर कई लोग जबरन कब्जा करके निर्माण कार्य कर रहे थे। शिकायत के अनुसार धर्म सिंह, नंद किशोर उर्फ नंदू, वीरेंद्र शर्मा, पवन चौहान, राजू, कुंवरपाल, नरेंद्र, धर्मपाल, सुखपाल, भोपाल, गोपाल, प्रमोद, मनोज, अरुण कुमार, विनय कुमार, महेंद्र और दो अज्ञात व्यक्ति इस भूमि पर अवैध निर्माण में शामिल थे। प्राधिकरण की टीम ने कई बार मौके पर जाकर निर्माण रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने रोकने के बजाय दबंगई दिखाते हुए निर्माण कार्य जारी रखा।

आरोप है कि जब अधिकारियों ने विरोध जताया तो उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सभी आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्य जुटाए जा रहे हैं और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें