Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Protest: बांग्लादेश में हिंदू छात्र की हत्या के विरोध में शाहदरा में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का जोरदार प्रदर्शन

Delhi Protest – Shahdara United Hindu Front

Delhi Protest: बांग्लादेश में हिंदू छात्र की हत्या के विरोध में शाहदरा में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा इलाके में उस समय तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला जब यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में एक हिंदू छात्र की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर चौक पर एकत्र होकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री हाजी यूनुस का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं और वहां की सरकार आंखें मूंदे बैठी है। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार अब असहनीय हो चुके हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।

जय भगवान गोयल ने कहा कि बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इस गंभीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया जाना जरूरी है ताकि वहां रह रहे हिंदुओं को न्याय मिल सके। प्रदर्शन के दौरान भारत सरकार से भी मांग की गई कि वह कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे और वहां हो रहे अत्याचारों पर सख्त रुख अपनाए। पुतला दहन के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया, हालांकि यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं को न्याय और सुरक्षा नहीं मिलती, तब तक उनका विरोध और आंदोलन जारी रहेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें