Dadri Road: दादरी आरओबी से जीटी रोड तक नई आरसीसी सड़क, एक महीने में मिलेगा जाम से राहत

Dadri Road: दादरी आरओबी से जीटी रोड तक नई आरसीसी सड़क, एक महीने में मिलेगा जाम से राहत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) से जीटी रोड तक बनने वाली दो किलोमीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। प्राधिकरण का दावा है कि अगले एक महीने में सड़क तैयार हो जाएगी, जिससे लाखों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

पुरानी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी और जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में जलभराव से हालात और खराब हो जाते थे। दादरी रेलवे स्टेशन होने के कारण इस मार्ग पर रोज बड़ी संख्या में यात्रियों और स्थानीय लोगों का आवागमन रहता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस सड़क का पुनर्निर्माण कर रहा है। सड़क के दोनों ओर आरसीसी नालियां बनाई जाएंगी, फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगेंगी और सेंट्रल वर्ज का भी विकास किया जाएगा। इसके अलावा सूरजपुर और तिलपता क्षेत्रों में भी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण और मरम्मत को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके और जाम की समस्या कम हो।

 

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img