दिल्ली

BJP Budget Workshop: बजट को लेकर दिल्ली में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के लिए BJP का विशेष कार्यक्रम

BJP Budget Workshop: बजट को लेकर दिल्ली में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के लिए BJP का विशेष कार्यक्रम

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्वासनगर, लक्ष्मीनगर, शाहदरा, कृष्णानगर और गांधीनगर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय बजट में व्यापार, उद्योग, एमएसएमई और मध्यम व लघु व्यापारियों के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी देना और उनके प्रभाव पर विस्तार से चर्चा करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे। उनके साथ शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, विधायक डॉ. अनिल गोयल, विधायक संजय गोयल और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने केंद्रीय बजट को देश की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह बजट “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने व्यापारियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई और मध्यम वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित, समावेशी और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि टैक्स सुधार, डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, बुनियादी ढांचे में निवेश और रोजगार सृजन से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

व्यापारी राजजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा व्यापारियों और उद्यमियों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि सरल कर प्रणाली, ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बजट में किए गए प्रावधान छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने व्यापार प्रकोष्ठ की सक्रिय भूमिका की सराहना की और कहा कि ऐसे संवाद कार्यक्रम बजट की सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार व्यापारी GST रिबेट की कमी को लेकर थोड़ा असंतुष्ट हैं।

विधायक संजय गोयल ने कहा कि बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम जनता और व्यापारी वर्ग दोनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के भविष्य का स्पष्ट रोडमैप है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की कि वे बजट की सकारात्मक बातों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और बजट से जुड़ी शंकाओं पर खुलकर चर्चा की। अंत में सभी ने एक स्वर में केंद्रीय बजट का स्वागत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players