किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर एनपीसीएल के ऑफिस को घेरा, महापंचायत शुरू

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में किसानों ने गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर एनपीसीएल के ऑफिस का घेराव कर महापंचायत शुरू कर दी है। किसानों की संख्या देखकर भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। किसानों का आरोप है कि एनपीसीएल लगातार गड़बड़ी कर रहा है। ग्रामीणों को उनकी मर्जी के मुताबिक बिल भेजकर वसूली कर ली जाती है।

किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा तुगलकपुर स्थित एनपीसीएल दफ्तर पहुंचे हैं। उनकी मुख्य मांग है कि किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। क्योंकि एनपीसीएल ने ये बिल गलत तरीके से भेजे हैं।किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए एनपीसीएल दफ्तर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह प्रदर्शन किसान एकता संघ की ओर से किया जा रहा है। एनपीसीएल दफ्तर पर महापंचायत भी हो रही है।यह विरोध प्रदर्शन किसान एकता संघ के नेतृत्व में किया गया। किसानों द्वारा पैसा जमा करने के बावजूद भी बिजली बिल नहीं हटाया जा रहा है। नए कनेक्शन के नाम पर किसानों से अवैध पैसा वसूला जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं की जा रही है। डूब क्षेत्र में एनपीसीएल कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं और उनसे मनमाने पैसे भी वसूले जा रहे हैं।

12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर कर रहे प्रदर्शन
किसानों ने बताया कि इन सभी 12 सूत्रीय समस्याओं को लेकर किसानों ने पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि क्षेत्रीय किसानों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। जब तक एनपीसीएल के अधिकारी किसानों की मांगें नहीं मान लेते तब तक उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह यहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img