Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

गाजियाबाद कचहरी के वकीलों के समर्थन में जिला कचहरी के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है
गाजियाबाद कचहरी के वकीलों के समर्थन में जिला कचहरी के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है

अमर सैनी

नोएडा। गाजियाबाद कचहरी के वकीलों के समर्थन में जिला कचहरी के अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। वकीलों ने सोमवार को कासना-सूरजपुर मार्ग जाम कर हंगामा किया। उन्होंने गाजियाबाद के जिला जज को बर्खास्त करने की मांग की। पुलिस के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की।
सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी और महासचिव धीरेंद्र भाटी के नेतृत्व में सोमवार सुबह सैकड़ों वकील कचहरी परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद उन्होंने पैदल मार्च निकाला और कचहरी के सामने सूरजपुर-कासना मार्ग जाम कर दिया और सड़क पर बैठ गए। गाजियाबाद के जिला जज को बर्खास्त करने और वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद अधिवक्ता सड़क से हटे। हालांकि कचहरी पहुंचने के बाद उन्होंने हड़ताल कर दी। कचहरी का कामकाज रहा बंद वकीलों के विरोध प्रदर्शन के चलते सोमवार को भी कचहरी में कामकाज बंद रहा। इससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वकीलों ने चेतावनी दी है कि जब तक गाजियाबाद के अधिवक्ताओं की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हड़ताल जारी रहेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *