Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

Delhi Murder Case: अशोक उर्फ ठंडा पानी की हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझाया, पांच आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder Case: अशोक उर्फ ठंडा पानी की हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझाया, पांच आरोपी गिरफ्तार
Delhi Murder Case: अशोक उर्फ ठंडा पानी की हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझाया, पांच आरोपी गिरफ्तार

Delhi Murder Case: अशोक उर्फ ठंडा पानी की हत्या की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने सुलझाया, पांच आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में घोषित बदमाश ठंडा पानी उर्फ अशोक की हत्या की गुत्थी को जिले के एसआईटी ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके पास से खून से सना डंडा व पाइप, कार, मृतक के कपड़े व घड़ी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है। पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनुज (34), पवन उर्फ विकास (34), अभिनव राज उर्फ अन्नू पूडी (27), संदीप (35) और मुकेश कुमार (35) के रूप में हुई है। सभी आरोपी त्रिलोकपुरी इलाके के रहने वाले है। आरोपियों ने बताया कि उनका अशोक से विवाद चल रहा था. अशोक ने उन्हें धमकी भी दी थी. इसी कारण से संजय झील के पास से अशोक का कार में अपहरण कर लिया गया और उसकी डंडे और लोहे के पाइप से पिटाई कर कल्याणपुरी के चांद सिनेमा के पास छोड़ दिया. आरोपी ने एक रिक्शा को 500 रुपये देकर अशोक को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा और वहां से फरार हो गया. जब तक रिक्शा चालक अस्पताल पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि ठंडा पानी उर्फ अशोक पर 21 मामले दर्ज थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *