Noida Crime: नोएडा में फिर से बाइक सवार बदमाशों का आतंक, सेक्टर 100 में स्कूटी सवार से लूटी सोने की चेन

नोएडा में फिर से बाइक सवार बदमाशों का आतंक, सेक्टर 100 में स्कूटी सवार से लूटी सोने की चेन

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में लुटेरे बेलगाम हो गए हैं। पुलिस इन पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। इन लुटेरों ने मंगलवार शाम थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-100 में एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। केटीएम बाइक सवार बदमाश स्कूटी सवार से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सेक्टर-100 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव का कहना है कि मंगलवार शाम सेक्टर के मंगल बाजार चौराहे के पास केटीएम बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार आलोक चौबे के के गले से सोने की चेन लूट ली। यह पूरी घटना चौराहे के पास एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img