जिले के 600 पुलिसकर्मी संभालेंगे खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान

अमर सैनी

नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में होने वाले अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टीम के टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने पूरी योजना तैयार कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। टीम सूरजपुर स्थित क्राउन प्लाजा में ठहरेगी। यहां से स्टेडियम तक यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मुताबिक, शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 9 से 13 सितंबर के बीच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट मैच प्रस्तावित है। अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम 5 सितंबर को भारत पहुंचेगी। स्टेडियम में मैच से पहले दोनों टीमें 6 से 8 सितंबर तक अभ्यास करेंगी। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। यातायात, रूट प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश द्वार, वीआईपी टूर, दर्शक दीर्घा मंडप और ग्राउंड क्षेत्र को जोन में बांटकर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। दर्शक दीर्घा में बैठने वाले जोन में वीआईपी, वीवीआईपी और छह सामान्य सेक्टर बनाए गए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा, अभ्यास और रूट प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। यहां एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। करीब 600 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी को दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस किया गया है। इनके अलावा चार एसीपी, दो एडीसीपी और एक डीसीपी को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। स्टेडियम के पूरे क्षेत्र को जोन और सेक्टरों में बांटकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि मैच को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img