Noida Crime: नोएडा पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस और शातिर लुटेरों के बीच बीती रात मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस डीएलएफ तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे नहीं रुके और भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया और वॉर्निंग दी। करीब 800 मीटर पीछा करने के बाद दोनों बदमाश सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग की झाड़ियों में घुस गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान शहजाद उर्फ शाहिद (निवासी नैनीताल) और शाकिर अहमद (निवासी बागपत) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक जोड़ी पायल (सफेद धातु), दो सफेद धातु के सिक्के, दो तमंचे और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों शातिर लुटेरे और चोर हैं, जो कई वारदातों में शामिल रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img