Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

8 अक्टूबर को फिर से भाजपा आ रही है : नायब सैनी

नायब सैनी
8 अक्टूबर को फिर से भाजपा आ रही है : नायब सैनी

8 अक्टूबर को फिर से भाजपा आ रही है : नायब सैनी

माता- बहनों को ‘लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर माह देंगे 2100 रुपये : नायब सैनी

56 दिन का कार्यकाल मिला, जिसमें हमने ऐतिहासिक फैसले लिएः नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट :कोमल रमोला

जींद, 03 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने उचाना कलां विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री के समर्थन में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि 8 अक्टूबर को भाजपा फिर से आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है, क्योंकि आज मां के नवरात्र शुरू हो चुके हैं। श्री सैनी ने प्रदेशवासियों को नवरात्रों की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की चुनाव अंतिम चरण में है, आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा की सभी अपने परिवार सहित 5 तारीख को अपने बूथ पर जाकर कमल का बटन दबाए। उसके बाद पूरे परिवार की सेल्फी लेकर उसको मीडिया और सोशल मीडिया पर डालने का काम करें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, जिला अध्यक्ष जितेंद्र ढुल, कर्मवीर सैनी, डॉ. परमिंदर जांगड़ा, सतीश जांगरा, ऋषि राज भार्गव, श्रवण कुमार, सेवा सिंह समेत समेत तमाम भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 8 तारीख को रिजल्ट के आने के बाद कांग्रेस पार्टी पीजीआई में एडमिट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी लोग मलाई खाने वाले हैं और इस बात को हरियाणा के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 8 तारीख को उचाना कला विधानसभा से कमल का फूल खिलाकर देवेंद्र अत्री को विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजने का काम कीजिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भाजपा के किए हुए विकास कार्य नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ काम करने के लिए 56 दिन का कार्यकाल मिला है, जिसमें हमने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी अपने 10 सालों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनवाने लगे तो कांग्रेस वाले अपना होश को बैठेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे 56 दिन के कार्यकाल के दौरान जो विकास कार्य हुए हैं उनसे कांग्रेस के 10 सालों में हुए विकास कार्यों से तुलना करके देख लीजिए। नायब सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘दिल में कसक है चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं जिनके खुद के बही खाते खराब है हमारा हिसाब लिए फिरते हैं’। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, कांग्रेस गरीब तक सुविधाएं पहुंचाने में नाकाम रही है।

नतीजों के बाद, सबसे पहले हमारी माता- बहनों को ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत हर माह देंगे 2100 रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 तारीख के बाद जब रिजल्ट आएगा तो सबसे पहले हमारी माता बहनों के लिए जो ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ बनाई है, ₹2100 महीना देने का काम करेंगे। जींद जिले में तीज के मौके पर हमने हर घर- हर गृहणी योजना बनाकर बहनों को ₹500 में गैस का सिलेंडर गिफ्ट के रूप में देने का काम किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोलते है कि भाजपा सिर्फ घोषणाएं करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है। चुनाव नतीजों के बाद आयुष्मान कार्ड और चिरायु कार्ड की 5 लाख रुपए की राशि को 10 लाख रुपए करने जा रहे हैं। आने वाली 8 तारीख के बाद प्रदेश के 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग है, उनके इलाज की परिवार को कोई चिंता नहीं होगी।

कांग्रेस के राज में जो 100-100 गज के प्लाटों के नाम पर रेवड़ी बांटी, कांग्रेस ने ना कब्जा दिया और ना ही कागज दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमने आपके लिए 5 लाख तक के फ्री इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवा दिया है। आने वाली 8 तारीख के बाद प्रदेश में 5 लाख नए मकान बनाकर देने का काम भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। कांग्रेस के राज में जो 100-100 गज के प्लाटों के नाम पर रेवड़ी बांटी गई थी, इसी दौरान लोगों को न तो कब्जा दिया गया था और न ही कोई कागज दिया गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी को 100-100 गज के प्लॉट और उनके कागज भी देने का काम किया है।

युवाओं की भर्ती का रिजल्ट तैयार हुआ तो कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने उस पर रोक लगा दी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आगामी 8 तारीख के बाद प्रदेश में 2 लाख युवाओं को नई नौकरी देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करने जा रही है। कांग्रेस के लोग युवाओं के विरोधी हैं। जब प्रदेश के 25 हजार युवाओं की भर्ती का रिजल्ट तैयार हुआ तो कांग्रेस के भर्ती रोको गैंग ने उस पर रोक लगा दी। कांग्रेसी इलेक्शन कमीशन के सामने जाकर खड़े हो गए और बोले कि भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी दे रही है, उस पर रोक लगा दीजिए। इसके बाद इलेक्शन कमीशन ने रोक लगा दी और कहा कि इलेक्शन के बाद रिजल्ट जारी कर पाएंगे।

8 तारीख को रिजल्ट के बाद सबसे पहले 25 हजार युवाओं को ज्वानिंग लेटर दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा आखिर कब तक युवाओं की भर्ती रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि 8 तारीख को रिजल्ट के बाद सबसे पहले 25 हजार युवाओं को ज्वानिंग लेटर दिया जाएगा। उसके बाद ही शपथ ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो ट्रेलर है, 8 तारीख के बाद कांग्रेस को पूरी पिक्चर दिखाई जाएगी। कांग्रेस ने हर वर्ग का शोषण किया है। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाली 5 तारीख को अपने-अपने बूथ पर जाकर कमल का बटन दबाने का काम करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *