GST Bachat Utsav: दिल्ली में जे.पी. नड्डा ने GST बचत उत्सव के तहत स्थानीय दुकानदारों से की बातचीत

GST Bachat Utsav: दिल्ली में जे.पी. नड्डा ने GST बचत उत्सव के तहत स्थानीय दुकानदारों से की बातचीत

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ‘GST बचत उत्सव’ अभियान के तहत स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की। नड्डा ने कहा, “आज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुझे अमर कॉलोनी बाज़ार जाने का अवसर मिला। मैंने दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। मैंने उन्हें प्रधानमंत्री का संदेश भी दिया। मैंने उनसे अनुरोध किया कि GST में कमी का लाभ उपभोक्ताओं को मिले और दुकानों में केवल स्वदेशी सामान ही बिके।”

नड्डा ने आगे बताया कि दुकानदारों ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद देता हूं और करोड़ों लोगों को नई GST दरों के लागू होने से मिलने वाले लाभ के लिए बधाई देता हूं। आने वाला समय दिवाली, धनतेरस, छठ पूजा और दशहरा का है। इस दौरान खरीदारी करने वाले लोगों को बहुत लाभ होगा।”

>>>>>>>
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img