Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। स्पेशल सीपी (क्राइम) और इलेक्शन नोडल ऑफिसर देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसके अलावा, अवैध सभाओं के चार मामले दर्ज कर 240 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

चुनाव को लेकर सुरक्षा इंतजामों को कड़ा कर दिया गया है। कुल 13,766 मतदान केंद्रों में से 329 बूथों को संवेदनशील (क्रिटिकल) श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इन स्थानों पर अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्स) की भी तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब तक 181 लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि अगले 24 घंटे पुलिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है ताकि चुनाव के दौरान किसी भी स्थिति से निपटा जा सके और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें