Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

भाजपा नेता समेत 4 लोगों ने हड़प लिए लाखों रुपये, केस दर्ज

भाजपा नेता समेत 4 लोगों ने हड़प लिए लाखों रुपये, केस दर्ज
थाना इकोटेक-3 में एक भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना इकोटेक-3 में एक भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने पहले पुलिस कमिश्नर से की शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर भाजपा नेता समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर निवासी इजहारुल हक ने ग्रेटर नोएडा हल्दौनी गांव में रहने वाले भाजपा नेता सरफराज अली, रौनक अली, इमांमुल हक और अब्दुल हक पर 56 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, उसकी रिश्तेदारी हल्दौनी गांव जुल्फिकार अली से है। वह 20 जुलाई 2023 को जुल्फिकार से मिलने हल्दौनी गए थे। यहां भाजपा नेता सरफराज अली अपने चाचा रौनक और दो चचेरे भाइयों के साथ उनसे मिलने पहुंचा। सरफराज ने निजी आवश्वकता बताते हुए अपना 837 वर्ग गज का प्लॉट बेचने की बात उनसे कही। बातचीत करने पर सरफराज से 56 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। 28 जुलाई 2023 को सरफराज ने इजहारुल हक के पक्ष में रजिस्ट्री भी कर दी। इजहारुल हक ने सरफराज समेत चारों लोगों को 6 चेक दे दिए। कुछ दिन बाद चारों ने कहा कि वह उन्हें नगद पैसा देदे, उनसे चेक वापस कर दिए जाएंगे। पीड़ित ने रिश्तेदारी में विश्वास करते हुए उन्हें नकद पैसा दे दिया। लेकिन आरोपियों ने चेक वापस नहीं किए।

बैनामा कराया निरस्त
पीड़ित का आरोप है कि भाजपा नेता सरफराज अली ने प्रशासनिक लोगों से सांठगांठ कर उसका बैनाम निरस्त करा दिया। जब वह तहसील दादरी पहुंचे तो उन्हें इस पूरे मामले का पता चला। इस पर उन्होंने सरफराज से बात की। सरफराज ने कहा कि पैसा ठगने के लिए उन सभी ने मिलकर यह खेल रचा था।

पीड़ित पर चलाई गोली
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने आरोपियों से चेक और पैसा वापस मांगा तो उसे जान से मारने की कोशिश की गई। अब्दुल हक ने उस पर गोली चलाई। पीड़ित ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीडित का कहना है कि आरोपी इतने दबंग है कि लोग इनके खलाफ गवाही देने से भी डरते हैं।

24 जून को पुलिस कमिश्नर से की शिकायत
कैंसर से पीड़ित इजहारुल ने 24 जून 2024 को डाक के माध्यम से घटना की शिकायत गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर से की थी। लेकिन पुलिस कमिश्नर की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में शिकायत की। जिसके बाद थाना इकोटेक-3 पुलिस ने भाजपा नेता सरफराज अली, रौनक अली, इमांमुल हक और अब्दुल हक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

भाजपा नेता का पक्ष
जब इस मामले में भाजपा नेता सरफराज अली से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाई। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *