Uttar Pradesh : हापुड़ में डीएम कविता मीना के नाम-फोटो से बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, पुलिस कर रही जांच, लोगों से सतर्कता की अपील

Hapur : हापुड़ में अज्ञात व्यक्ति ने डीएम कविता मीना के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। इस अकाउंट से डीएम के परिचितों को मैसेज भेजकर हालचाल पूछने के साथ जानकारी मांगी गई। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सोमवार सुबह कुछ लोगों ने डीएम को बताया कि उनके नाम-फोटो से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर साइबर ठगी की कोशिश की जा रही है। संदेह होने पर परिचितों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी। ठगी से पहले ही डीएम को भी किसी परिचित ने फर्जी अकाउंट की जानकारी दे दी। इसके बाद डीएम ने सोशल मीडिया पर खुद अलर्ट जारी कर लोगों से फर्जी अकाउंट पर बातचीत न करने की अपील की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएम कविता मीना ने कहा कि मेरी फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाने की जानकारी मिलने के बाद लोगों को सोशल मीडिया के जरिए सचेत किया गया है। यदि किसी को मेरे नाम या फोटो से धनराशि मांगने या कोई संदिग्ध संदेश मिले तो उस पर विश्वास न करें और तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

फर्जी अकाउंट की प्रोफाइल में मोबाइल नंबर थाईलैंड का दिखाया गया था। संदेश भेजने वाले ने अंग्रेजी में हालचाल भी गलत तरीके से पूछा, जिससे परिचितों को तुरंत शक हो गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img