Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: लक्ष्मी नगर के बैंक एंक्लेव में हथियार के दम पर साइलेंसर चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Delhi Crime: लक्ष्मी नगर के बैंक एंक्लेव में हथियार के दम पर साइलेंसर चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक एंक्लेव इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने हथियार के दम पर चोरी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने सड़क किनारे खड़ी एक मारुति ईको कार का साइलेंसर निकाल लिया और विरोध करने पर परिवार को बंदूक दिखाकर धमकाया। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है। पीड़ित परिवार के मुताबिक हरियाणा नंबर प्लेट लगी एक मारुति ब्रेजा कार बैंक एंक्लेव इलाके में पहुंची। कार में तीन युवक सवार थे। आरोपियों ने सड़क किनारे खड़ी मारुति ईको कार को निशाना बनाया और उसका साइलेंसर निकालने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपियों को वाहन के पार्ट्स खोलने का अच्छा अनुभव था और उन्होंने बेहद तेजी से वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित मोक्ष अरोड़ा की शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने एफआईआर संख्या 0179/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के सदस्य दियुस अरोड़ा ने बताया कि जब वह अपने एक गेस्ट को छोड़ने के लिए घर से बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि एक ब्रेजा गाड़ी ईको कार के पास खड़ी थी और उसमें से कुछ लोग वाहन का सामान निकाल रहे थे। जब उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने कथित तौर पर बंदूक निकाल ली और धमकी देते हुए पीछे हटने को कहा। हथियार देखकर परिवार के लोग डर गए और आरोपी आराम से साइलेंसर लेकर मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को शक है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि घटना में इस्तेमाल की गई मारुति ब्रेजा पर लगी नंबर प्लेट फर्जी हो सकती है। पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की मूवमेंट ट्रैक करने में जुटी है।

विशेषज्ञों के अनुसार वाहन के साइलेंसर और कैटेलिटिक कन्वर्टर की चोरी के पीछे उसमें इस्तेमाल होने वाली महंगी धातुएं बड़ी वजह हैं। कैटेलिटिक कन्वर्टर में प्लैटिनम, पैलेडियम और रोडियम जैसी कीमती धातुएं मौजूद होती हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी ऊंची कीमत होती है। यही कारण है कि अपराधी इन पार्ट्स को चोरी कर अवैध बाजार और कबाड़ कारोबारियों को बेच देते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में इस तरह की वारदातों में तेजी आई है। खासतौर पर रात के समय सुनसान इलाकों में खड़े वाहनों को निशाना बनाया जाता है। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय हो सकता है और वाहन पार्ट्स चोरी की कई घटनाओं में शामिल हो सकता है।

लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच और सीसीटीवी विश्लेषण किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

घटना के बाद बैंक एंक्लेव और आसपास के इलाके के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Delhi Firing: करोल बाग में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें