Madrasa Sealing Action: लोनी के अशोक विहार में अवैध मदरसा सील, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

Madrasa Sealing Action: लोनी के अशोक विहार में अवैध मदरसा सील, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

रिपोर्ट: अजीत कुमार

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित अशोक विहार में संचालित एक मदरसे को प्रशासन ने अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया। मदरसा “काशिफूल उलूम” नाम से संचालित किया जा रहा था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जांच में इसके संचालन में अनियमितताएं पाए जाने के बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मदरसे के संचालन को लेकर पहले नोटिस जारी किए गए थे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को मदरसे को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

मौके पर चार एसीपी, पांच थाना प्रभारी और करीब 100 से 125 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन का कहना है कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मदरसे का संचालन अवैध पाया गया था। इसके बाद नियमानुसार नोटिस और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। स्थानीय पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थी और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया गया।

इस मामले में पुलिस उपायुक्त ग्रामीण जोन Surendranath Tiwari ने बताया कि प्रशासनिक विभाग की पूर्व सूचना के आधार पर पुलिस बल तैनात किया गया था और मदरसे की सीलिंग की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img