उत्तर प्रदेश : हापुड़ डीएम की सराहनीय पहल, बच्चे संग मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल

Hapur News : हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय ने देर रात रेलवे रोड स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय ने बच्चे संग उसका जन्मदिन मनाया। जिस पर बच्चों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शुक्रवार की रात डीएम अभिषेक पांडेय अफसरों संग रेलवे रोड पर बने रैन बसेरे का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान डीएम अभिषेक पांडेय की नजर रैन बसेरे के बाहर मौजूद कुछ निराश्रित बच्चों पर पड़ी, जिनमें से एक बच्चे के हाथ में केक था। डीएम ने बच्चे से केक के बारे में पूछा, जिस पर बच्चे ने बताया कि आज उसका जन्मदिन है। यह सुनकर जिलाधिकारी ने तुरंत अधिकारियों को बुलाया और मौके पर ही बच्चे का जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।

केक काटा गया और सभी बच्चों के साथ खुशियां बांटी गईं। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। बच्चों ने जिलाधिकारी के साथ सेल्फी भी ली। इस मानवीय पहल को देखकर रैन बसेरे के बाहर मौजूद राहगीर और आसपास के लोग भी भावुक हो गए।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने इस दौरान कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल निरीक्षण और कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति से जुड़ना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए ¹।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img