Bulandshahr: बुलंदशहर में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Bulandshahr: बुलंदशहर में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Bulandshahr:  बुलंदशहर में सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमले के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को सपा कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पोस्टर-बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट गेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का आरोप लगाया और सरकार पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि दलित उत्पीड़न के मामलों में न्याय नहीं मिल रहा है। इसी दौरान एडीएम (J) राम भरत यादव पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर राष्ट्रपति को भेजे जाने वाला ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में 21 अप्रैल को गांव सुनेरा में दलित परिवार पर थार कार चढ़ाने की घटना और सांसद सुमन के काफिले पर अलीगढ़ टोल प्लाजा पर पत्थरबाजी का जिक्र किया गया है। सपा ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन में बादल यादव, हाजी अख्तर, कौशल यादव, परविंदर यादव, मुकेश शर्मा, सब्बू चौधरी, मुकेश यादव, अजीत चौधरी, राशिद, अर्चना पांडा, इरफान खान, अनिल त्यागी, रिजवान अब्बासी सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img