Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

पुलिस ने हथियार तस्करों को दबोचा

थाना इकोटेक-1 पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।
थाना इकोटेक-1 पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।

अमर सैनी
नोएडा। थाना इकोटेक-1 पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी मेरठ से कम दामों पर हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे।
ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खां ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि दो तस्कर ग्रेटर नोएडा में हथियारों की तस्करी करते हैं, इसी सूचना पर पुलिस ने शनिवार को घरबरा अंडरपास के पास से आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी टीयूवी कार में हथियारों की तस्करी करने ग्रेटर नोएडा आए थे, वहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्हें रोका और इनकी टीयूवी कार से 12 अवैध पिस्टल, 6 मैगजीन और 215 कारतूस बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने रबूपुरा निवासी ऋषभ त्यागी और फर्रुखाबाद के गौरव ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मेरठ से 10 से 15 हजार रुपये में अवैध हथियार लाते थे और दिल्ली एनसीआर में दोगुने या उससे ज्यादा दामों पर सप्लाई करते थे। आरोपी मेरठ से हथियार लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे। ये इन हथियारों को 20 हजार से 70 हजार रुपये में बेचते थे।

फायरिंग और रील बनाने में इस्तेमाल हुए हथियार
पुलिस जांच में पता चला है कि ग्रेटर नोएडा में पिछले 4 महीने में फायरिंग और रील बनाने में इस्तेमाल होने वाले हथियारों की घटनाएं इसी से जुड़ी हुई हैं। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने बताया कि मेरठ में ये लोग कहां से हथियार खरीदते थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

गंभीर मामले हैं दर्ज
ऋषभ त्यागी की अपने गाँव में एक पुरानी रंजिश भी चल रही है, जिसके चलते वह खुद भी शस्त्र और कारतूस रखता है। ऋषभ त्यागी और गौरव ठाकुर के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें अपहरण, हत्या का प्रयास, अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामले, और गैंगस्टर एक्ट जैसे मामले शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *