Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

अग्निवीरों को सूचना प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण देगी सेना

सेना के आधुनिकीकरण के दशक में अग्निवीरों को आईटी के क्षेत्र में भी कुशल बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए भारतीय सेना के इन्फैंट्री निदेशालय ने बुधवार को आईसीआईसीआई फाउंडेशन के साथ एक करार किया
सेना के आधुनिकीकरण के दशक में अग्निवीरों को आईटी के क्षेत्र में भी कुशल बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए भारतीय सेना के इन्फैंट्री निदेशालय ने बुधवार को आईसीआईसीआई फाउंडेशन के साथ एक करार किया

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : अत्याधुनिक हथियार संचालन से लेकर युद्ध कौशल में पारंगत भारतीय सेना के जवान अब सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी महारत हासिल करेंगे।

दरसल, सेना के आधुनिकीकरण के दशक में अग्निवीरों को आईटी के क्षेत्र में भी कुशल बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए भारतीय सेना के इन्फैंट्री निदेशालय ने बुधवार को आईसीआईसीआई फाउंडेशन के साथ एक करार किया है। जिस पर ब्रिगेडियर विकास बत्रा और साकेतु कुमार द्वारा इन्फैंट्री के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल राजीव छिब्बर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। करार के तहत बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर, डोगरा रेजिमेंटल सेंटर अयोध्या, जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर जबलपुर और आर्मी स्किलिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस रायवाला में चार क्षेत्रीय आईटी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों में सेना के अग्निवीरों के साथ भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों के डिजिटल कौशल का विकास किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *