Uttar Pradesh : हापुड़ पुलिस की मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, चार बाइक और हथियार बरामद

Hapur : हापुड़ में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और चोरी के 4,200 रुपये बरामद किए गए हैं।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने बनखंडा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान इन बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम रमपुरा निवासी देवेश उर्फ कुक्की 22 पुत्र सूबेपाल और ग्राम शकरपुर निवासी शगुन 22 पुत्र सुनील के रूप में हुई है। ये दोनों बाबूगढ़ थाने में दर्ज दो मामलों में वांछित थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, दिल्ली और हरिद्वार उत्तराखंड में चोरी और लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं। बरामद की गई चार मोटरसाइकिलें सिम्भावली, बीबीनगर, करावल नगर दिल्ली और लक्सर हरिद्वार क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, दिल्ली और उत्तराखंड के कई थानों में चोरी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ये एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं, जो कई जिलों और राज्यों में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img