Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 61 स्कूलों की ADM और BSA ने लगाई क्लास, जारी किया बड़ा फरमान

ग्रेटर नोएडा में 61 स्कूलों की ADM और BSA ने लगाई क्लास, जारी किया बड़ा फरमान

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के कलेक्ट्रेट में 61 स्कूलों के प्रतिनिधि पहुंचें। जहां शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत दाखिला नहीं देने पर निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान एडीएम और बीएसए ने इन प्रतिनिधियों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही एक सप्ताह में दाखिला देने और उसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं ऐसा नहीं करने पर स्कूलों की मान्यता रद्द् करने की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

दरअसल शिक्षा विभाग ने आरटीई के तहत लॉटरी के माध्यम से बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया है, लेकिन निजी स्कूल मनमानी कर रहे हैं। दाखिला नहीं होने पर बच्चे और उनके अभिभावक बेसिक शिक्षा विभाग और स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं। लगातार शिकायत आने पर प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 61 स्कूलों को कलेक्ट्रेट में तलब किया, लेकिन बैठक में केवल 46 स्कूल ही पहुंचे। अफसरों ने बताया कि 61 स्कूलों के यहां पर 1076 बच्चों का दाखिला आरटीई के तहत होना है, लेकिन अब तक करीब 400 बच्चों को दाखिला दिया गया है। बाकी 670 बच्चे अभी भी दाखिला मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अफसरों ने बताया कि सभी स्कूलों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी बच्चों का दाखिला करना होगा। अगर कोई स्कूल आनाकानी करेगा तो जवाबदेही तय कर उसे नोटिस जारी किया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img